राजस्थान के टोंक क्षेत्र की डाबर कलाँ पुनर्वास कॉलोनी के निवासियों की वर्तमान आवासीय स्थितियों का भौगोलिक अध्ययन
Author
अनिल वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव
Abstract
प्रस्तुत शोधपत्र राजस्थान के टोंक जिले की देवली तहसील में बनास नदी पर वर्ष 1999 में निर्मित बीसलपुर बाँध के निर्माण के उपरान्त विस्थापित एवं पुनर्वासित हुए परिवारों की वर्तमान आवासीय स्थितियों के अध्ययन पर केन्द्रित है। शोधकर्त्ताओं द्वारा इस अध्ययन हेतु देवली तहसील में स्थित डाबर कलाँ पुनर्वास कॉलोनी का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत प्रतिदर्श के रूप में डाबर कलाँ कॉलोनी के चयनित 5 परिवारों पर सर्वेक्षण कार्य किया गया है एवं प्राप्त परिणामों का विश्लेषण किया गया है। प्रस्तुत शोधपत्र में डाबर कलाँ कॉलोनीवासियों की समस्याओं का विश्लेषण किया गया है एवं समस्याओं के निवारण हेतु व्यावहारिक सुझाव भी दिए गए है। यह शोधपत्र विशुद्ध रूप से प्राथमिक आँकड़ों के संकलन एवं विश्लेषण पर आधारित है जिसमें उद्देश्यपरक दैव निदर्शन विधि को प्रयुक्त किया गया है।
Keywords
देवली (टोंक, राजस्थान), डाबर कलाँ, पुनर्वास कॉलोनी, आवासीय स्थिति, भौगोलिक अध्ययन
DOI : https://doi.org/10.5281/zenodo.21944354
Full Text:
References
कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-तृतीय, बीसलपुर परियोजना, देवली, टोंक (व्यक्तिगत संप्रेषण, 1 फ़रवरी 2024) ।
ग्राम पंचायत, डाबरकलाँ से प्राप्त जानकारी के अनुसार।
ऑफिस ऑफ एडिशनल चीफ इंजीनियर, वॉटर रिसोर्सेज डिपार्टमेंट, गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान। (2020, फरवरी)। डेम रीहेबिलिएशन एण्ड इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट (ड्रिप-II): बीसलपुर डेम एनवासरमेंट एण्ड सोश्यल इंपेक्ट एसेसमेंट।