माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की शिक्षण अभिक्षमता का अध्ययन
Author
डॉ० सौरभ कुमार प्रजापति
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक तभी होगाए जब माध्यमिक शिक्षा में शिक्षक अपने शिक्षण व्यवसाय के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध होंगे और तभी नयी शिक्षा नीति 2020 भी सार्थक सिद्ध होगी। इसके लिये हमें दृढ़ निश्चय लेना होगा कि हमारी वैदिक शैक्षिक संकल्पना तथा धार्मिक शिक्षा हमें एक शिक्षित व्यक्ति बनाती थी न कि केवल साक्षर। दुर्भाग्य से पाश्चात्याीकरण को गलत ढ़ंग से परिभाषित किया गयाए जिससे व्यक्ति मात्र यंत्रवत बनकर रह गया है। हमारी समितियोंए आयोग व शिक्षा नीतियों ने समय.समय पर भारतीय मूल्यों को पोषित करने वाले बिन्दुओं पर विचार किया है परन्तु उन्हें 100 प्रतिशत जमीन पर लागू नहीं किया जा सका। उसके पीछे पाश्चात्याीकरण की आँधीए बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने वर्तमान में आतंकवादए नक्सलवादए क्षेत्रवाद और साम्प्रादयिकता जैसी घटनाआंे में बाढ़ सी आ गयी। उसी से बचने के लिये हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने चिन्ता व्यक्त की और दृढ़ संकल्प लेते हुये डॉ0 कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में निर्मित नयी शिक्षा नीति 2020 को अनुमोदित किया और लक्ष्य रखा कि बचपनए मातृभाषा व मातृमूल्यों के आधार पर संस्कारित किया जाय। अपनी बौद्धिक परम्पराओं को पोषित किया जायए जिसके साथ अपने पुराने कौशलों जो सृजनात्मकताए कलात्मकता और सौन्दर्यपरक मूल्यों का प्रसार हो सके। साथ ही वर्तमान पीढ़ी को आधुनिक मूल्यों यथा सूचना तकनीकी और कृत्रिम बुद्धिमता का ज्ञान दिया जाय। वैश्विकता को ध्यान में रखते हुये भारत में बच्चों को शीर्ष तक पहुँचाना ही शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य है। प्रस्तुत अध्ययन शिक्षाविद्ोंए विद्यार्थियों तथा व्यवसायियों के लिये उपयोगी सिद्ध होगा और हमारे युवा शिक्षकों के लिये प्रेरणा स्रोत तथा पथ प्रदर्शित करता रहेगाए ऐसा शोधकर्Ÿाा का विश्वास है।
Keywords
माध्यमिक विद्यालय, शिक्षण अभिक्षमता, मध्यमान, मानक विचलन, सी0आर0 परीक्षण इत्यादि।
Full Text:
References
1. शर्मा, आर0ए0 (2008): भारतीय शिक्षा प्रणाली का विकास, आर0लाल बुक डिपो, मेरठ।
2. भटनागर, डॉ0 ए0बी0 (2008): अधिगम एवं शिक्षण, आर0 लाल बुक डिपो, मेरठ।
3. अग्रवाल, डॉ0 नीता (2008): बाल विकास, अग्रवाल पब्लिकेशन, आगरा।
4. नागर, डॉ0 बीनू एवं राजपूत, डॉ0 आशा (2010): बाल विकास आगरा पब्लिकेशन, आगरा।
5. जायसवाल, सीताराम (2012): व्यक्तित्व का मनोविज्ञान, श्री विनोद पुस्तक मन्दिर, आगरा।
6. श्रीवास्तव, डी0एन0 एवं पाठक, के0पी0 (2012): बाल विकास एवं बाल मनोविज्ञान, आगरा पब्लिकेशन, आगरा।
7. श्रीवास्तव, महेन्द्र नाथ एवं कुमार सतीश (2014): बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया, अग्रवाल पब्लिकेशन, आगरा।
8. श्रीवास्तव, डॉ0 डी0एन0 (2020): अनुसंधान विधियां, साहित्य प्रकाशन, आगरा।
9. गुप्ता, प्रो0 एस0पी0 एवं गुप्ता, डॉ0 अलका, (2013): सांख्यिकीय विधियाँ, शारदा पुस्तक भवन, इलाहाबाद।
10. राय, पारस नाथ (2008): अनुसंधान परिचय, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, आगरा।
11. सिंह, अरूण कुमार (2017): मनोविज्ञान, समाजशास्त्र तथा शिक्षा में शोध विधियाँ, मोतीलाल बनारसीदास, बनारस।