International Journal of Advance Research Publication and Reviews

International Journal of Advance Research Publication and Reviews
Peer-Reviewed | Multi-Disciplinary Journal

ब्राह्मण ग्रंथों का स्वरूप, विषय-वस्तु एवं वैदिक साहित्य में उनका महत्त्व

Author

डॉ. अमित कुमार पाण्डेय, डॉ. शशांक शर्मा

Abstract

 प्रस्तुत शोध में वैदिक साहित्य के महत्वपूर्ण अंग ब्राह्मण ग्रंथों के स्वरूप, विषय-वस्तु एवं महत्त्व का अध्ययन किया गया है। ब्राह्मण ग्रंथ वेदमंत्रों की व्याख्या तथा यज्ञीय कर्मकाण्ड की विधियों का विस्तृत निरूपण करते हैं। इनका निर्माण वैदिक काल के मध्य चरण में हुआ, जब यज्ञ धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक जीवन का प्रमुख आधार था। ऋग्वेद के ऐतरेय एवं कौषीतकि, यजुर्वेद के शतपथ एवं तैत्तिरीय, सामवेद के पंचविंश तथा अथर्ववेद के गोपथ ब्राह्मण प्रमुख हैं। विषय-वस्तु की दृष्टि से इनमें विधि, अर्थवाद, उपनिषद् और आख्यान भाग मिलते हैं। ऐतरेय ब्राह्मण में यज्ञ-विधियों, ऋत्विजों के कर्तव्यों तथा शुनःशेप जैसे आख्यानों का वर्णन मिलता है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि ब्राह्मण ग्रंथ केवल कर्मकाण्डीय ग्रंथ नहीं, बल्कि तत्कालीन सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और दार्शनिक जीवन के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। ये वैदिक साहित्य में मंत्र और दर्शन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। ब्राह्मण ग्रंथ तत्कालीन धार्मिक चेतना, सामाजिक संरचना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Keywords

यज्ञ, कर्मकाण्ड, वेदमंत्र, अर्थवाद, आख्यान आदि।

Full Text:

Download Paper PDF

References

  • शतपथब्राह्मणम्— यजुर्वेदीय ब्राह्मणग्रन्थ।
  • ऐतरेयब्राह्मणम्— ऋग्वेदीय शाकलशाखासम्बद्ध ब्राह्मणग्रन्थ।
  • तैत्तिरीयब्राह्मणम्— कृष्णयजुर्वेदीय ब्राह्मणग्रन्थ।
  • कौषीतकिब्राह्मणम्— ऋग्वेदीय ब्राह्मणग्रन्थ, सांख्यायन नाम से भी प्रसिद्ध।
  • जैमिनिः — मीमांसासूत्रम्— ब्राह्मणग्रन्थों के स्वरूप एवं अर्थवाद के सन्दर्भ में।
  • सायणाचार्यः — वेदभाष्यम्— वैदिक मन्त्रों एवं ब्राह्मणग्रन्थों की व्याख्या के सन्दर्भ में।
  • आपस्तम्बः — आपस्तम्बसूत्रम्— ‘कर्मचोदना ब्राह्मणानि’ इति ब्राह्मणलक्षणस्य सन्दर्भे।
  • पतञ्जलिः — महाभाष्यम्— ब्रह्मन् एवं ब्राह्मण शब्दों के सन्दर्भ में।
  • शबरस्वामी — शाबरभाष्यम्— ब्राह्मणग्रन्थाणां विषयवस्तुविवेचनस्य सन्दर्भे।
  • ऋग्वेदः— ऐतरेय एवं कौषीतकि ब्राह्मण के संदर्भ में।
  • यजुर्वेदः— शतपथ एवं तैत्तिरीय ब्राह्मण के संदर्भ में।
  • सामवेदः— पंचविंश ब्राह्मण के संदर्भ में।
  • अथर्ववेदः— गोपथ ब्राह्मण के संदर्भ में।
  • राधाकृष्णन, एस.– Indian Philosophy.
  • मैक्स मूलर –Sacred Books of the East.
  • हाजरा, आर.सी. – Studies in the Brahmanas.
Top