माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भावनात्मक बुद्धिमत्ता के संबंध का अध्ययन
Author
अंजू गहोई , प्रो. (डॉ.) एम. एस. पवार
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों में भावनात्मक बुद्धिमत्ता के स्तर का अध्ययन करना तथा भावनात्मक बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व के पाँच प्रमुख आयामों-बहिर्मुखता, सहमतिशीलता, कर्तव्यनिष्ठा, भावनात्मक स्थिरता तथा अनुभवों के प्रति खुलापन के बीच संबंध ज्ञात करना था। अध्ययन में मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 एवं 10 के कुल 1120 विद्यार्थियों, जिनमें 560 छात्र और 560 छात्राएँ थीं, को नमूने में सम्मिलित किया गया। वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। आंकड़ों के संग्रहण हेतु अनुकूल हाईड, संजय पेठे एवं उपेन्द्र धर द्वारा विकसित भावनात्मक बुद्धिमत्ता मापनी तथा ओ. पी. जॉन, ई. एम. डोनाह्यू एवं आर. एल. केंटल द्वारा विकसित बिग फाइव व्यक्तित्व सूची का प्रयोग किया गया। आंकड़ों का विश्लेषण आवृत्ति, प्रतिशत, माध्य, मानक विचलन तथा पियर्सन के उत्पाद-क्षण सहसंबंध गुणांक द्वारा किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि 69 प्रतिशत विद्यार्थियों में उच्च, 22 प्रतिशत में मध्यम तथा 9 प्रतिशत में निम्न स्तर की भावनात्मक बुद्धिमत्ता पाई गई। भावनात्मक बुद्धिमत्ता का बहिर्मुखता, सहमतिशीलता, कर्तव्यनिष्ठा तथा अनुभवों के प्रति खुलापन के साथ सकारात्मक एवं सार्थक संबंध पाया गया। इसके विपरीत, भावनात्मक बुद्धिमत्ता का भावनात्मक स्थिरता के साथ ऋणात्मक एवं सार्थक संबंध पाया गया। इस प्रकार शून्य परिकल्पना अस्वीकृत की गई। अध्ययन से निष्कर्ष निकलता है कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों के बीच महत्वपूर्ण संबंध विद्यमान है। अतः विद्यालयी शिक्षा में विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए भावनात्मक जागरूकता, आत्म-नियंत्रण, सहानुभूति, सामाजिक कौशल तथा भावनात्मक प्रबंधन को बढ़ावा देना आवश्यक है।
Keywords
भावनात्मक बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व विकास, किशोरावस्था, बहिर्मुखता, सहमतिशीलता, कर्तव्यनिष्ठा, भावनात्मक स्थिरता, अनुभवों के प्रति खुलापन।
Full Text:
References
ब्रैकेट, एम. ए., रिवर्स, एस. ई., एवं सालोवे, पी. (2011). इमोशनल इंटेलिजेंसरू इम्प्लीकेशंस फॉर पर्सनल, सोशल, एकेडमिक, एंड वर्कप्लेस सक्सेस. सोशल एंड पर्सनैलिटी साइकोलॉजी कम्पास, 5(1), 88-103।
बॉयल, जी. जे., हम्फ्री, जी., फरिना, ए., राइट, जे. ए., एवं बर्न्स, जे. एम. (2008). इमोशनल इंटेलिजेंस एंड पर्सनैलिटीरू ए मेटा-एनालिटिक रिव्यू. पर्सनैलिटी एंड इंडिविजुअल डिफरेंसेस, 45(6), 585-594।
कॉस्टा, पी. टी., जूनियर, एवं मैकक्रे, आर. आर. (1992). रिवाइज्ड एनईओ पर्सनैलिटी इन्वेंटरी (एनईओ पीआई-आर) एंड एनईओ फाइव-फैक्टर इन्वेंटरीरू प्रोफेशनल मैनुअल. साइकोलॉजिकल असेसमेंट रिसोर्सेज।
डॉउनी, एल. ए., माउंट, एस. एम., लॉयड, जे., हैन्सन, आर. के., एवं स्टाउटन, के. (2008). इमोशनल इंटेलिजेंस एंड पर्सनैलिटी ट्रेट्स. पर्सनैलिटी एंड इंडिविजुअल डिफरेंसेस, 45(2), 135-140।
गोल्डबर्ग, एल. आर. (1990). एन अल्टरनेटिव डिस्क्रिप्शन ऑफ पर्सनैलिटीरू द बिग-फाइव फैक्टर स्ट्रक्चर. जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी, 59(6), 1216-1229।
गोल्डमैन, डी. (1995). इमोशनल इंटेलिजेंसरू व्हाय इट कैन मैटर मोर दैन आईक्यू. बैंटम बुक्स।
हैरिस, जे. ए., एवं शील्ड्स, जे. (2011). इमोशनल इंटेलिजेंस एंड पर्सनैलिटीरू ए मेटा-एनालिटिक इन्वेस्टिगेशन. पर्सनैलिटी एंड इंडिविजुअल डिफरेंसेस, 51(1), 14-19।
जॉन, ओ. पी., डोनाह्यू, ई. एम., एवं केंटल, आर. एल. (1991). द बिग फाइव इन्वेंटरी-वर्जन 4ए एंड 54. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले, इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल रिसर्च।
कुमार, वी. वी., एवं टंखा, जी. (2023). एसोसिएशन बिटवीन द बिग फाइव एंड ट्रेट इमोशनल इंटेलिजेंस अमंग कॉलेज स्टूडेंट्स. साइकोलॉजी रिसर्च एंड बिहेवियर मैनेजमेंट, 16, 915-925।
मेयर, जे. डी., रॉबर्ट्स, आर. डी., एवं बार्सेड, जी. (2008). ह्यूमन एबिलिटीजरू इमोशनल इंटेलिजेंस. एनुअल रिव्यू ऑफ साइकोलॉजी, 59, 507-536।
मेयर, जे. डी., एवं सालोवे, पी. (1997). व्हाट इज इमोशनल इंटेलिजेंस? इन पी. सालोवे एवं डी. जे. स्लूटर (संपादक), इमोशनल डेवलपमेंट एंड इमोशनल इंटेलिजेंसरू एजुकेशनल इम्प्लीकेशंस (पृ. 3-31). बेसिक बुक्स।
पेट्राइड्स, के. वी., एवं फर्नहम, ए. (2001). ट्रेट इमोशनल इंटेलिजेंसरू साइकोमेट्रिक इन्वेस्टिगेशन विथ रेफरेंस टू एस्टैब्लिश्ड ट्रेट टैक्सोनॉमीज. यूरोपियन जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी, 15(6), 425-448।
साकलोफ्स्की, डी. एच., ऑस्टिन, ई. जे., एवं मिन्स्की, पी. एस. (2003). फैक्टर स्ट्रक्चर एंड वैलिडिटी ऑफ अ ट्रेट इमोशनल इंटेलिजेंस मेजर. पर्सनैलिटी एंड इंडिविजुअल डिफरेंसेस, 34(4), 707-721।
सालोवे, पी., एवं मेयर, जे. डी. (1990). इमोशनल इंटेलिजेंस. इमैजिनेशन, कॉग्निशन एंड पर्सनैलिटी, 9(3), 185-211।
शुट्टे, एन. एस., मालोफ, जे. एम., हॉल, एल. ई., हैगर्टी, डी. जे., कूपर, जे. टी., गोल्डन, सी. जे., एवं डॉर्नहाइम, एल. (1998). डेवलपमेंट एंड वैलिडेशन ऑफ अ मेजर ऑफ इमोशनल इंटेलिजेंस. पर्सनैलिटी एंड इंडिविजुअल डिफरेंसेस, 25(2), 167-177।
वैन डर जी, के., थाइस, एम., एवं शाकेल, एम. (2002). द रिलेशनशिप ऑफ इमोशनल इंटेलिजेंस विथ इंटेलिजेंस एंड द बिग फाइव. यूरोपियन जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी, 16(2), 103-125।
वॉल्ट्ज, जे. एम., एवं स्टाउट, जे. एम. (2014). इमोशनल इंटेलिजेंस एंड पर्सनैलिटीरू ए सिस्टेमैटिक रिव्यू. जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी असेसमेंट, 96(2), 1-12।