कृषक सदस्यों को सहकारी साख समिति से प्राप्त ऋण कि जागरूकता का अध्ययन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा अभनपुर के अधीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति
Author
Ms. Hina Chandrakar , Dr. Satvik Jain
Abstract
यह तो सर्वविदित है कि भारत एक ग्रामीण क्षेत्र वाला देश है जहाँ पर गाँव की संख्या और जनसंख्या शहर की तुलना में काफी अधिक है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि और वन उपज है। इसके साथ ही साथ पशुपालन भी इसमें उपयोगी है। मेरे शोध का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत प्रत्येक ऐसे कृषक सदस्य से है जो सहकारी समिति के सदस्य हैं उनको समिति से प्राप्त ऋण की जागरूकता का अध्ययन करना है अर्थात मेरे शोध में इस बात का भी उल्लेख होगा कि हमारे ग्रामीण कृषक समिति के ऋण वितरण व्यवस्था से क्या भलीभांति परिचित हैं वह अपने ऋण के संबंध में सहकारिता विभाग के विभिन्न नियमों से परिचित हैं ऋण की राशि का प्रयोग वह समुचित कार्यों में कर रहे हैं अथवा नहीं कर रहे हैं ऋण राशि के पूर्ण भुगतान के संबंध में तथा उनके आर्थिक प्रभाव इन सब तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए यह शोध पेपर का लेखन किया जा रहा है।19वीं शताब्दी में सहकारिता धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में अपना वर्चस्व स्थापित करने लगी। आज स्थिति यह है कि भारत के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता की प्रत्यक्ष पहुँच है। सहकारिता के माध्यम से कृषक सदस्यों तक सीधे पहुँच सकते हैं एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ हम कृषक सदस्यों को सीधे दे सकते हैं। सहकारिता वह कड़ी है जिसके माध्यम से शासन और ग्रामीणों के बीच मध्यस्थ के रूप में रहती है क्योंकि भारत में निवासरत अधिकांश कृषक ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हैं, कम पढ़े-लिखे हैं। शासन की व्यवस्था योजनाओं एवं ऋण आदि के बारे में उनकी जागरूकता का अध्ययन अति आवश्यक है।प्रस्तुत शोध पेपर इसी उद्देश्य के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले के एक विकासखंड अभनपुर में स्थापित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति से जुड़े सदस्यों पर किया जा रहा है क्योंकि यह विकासखंड नया रायपुर में स्थापित है जहाँ पर राज्य की राजधानी है। शहरी क्षेत्र से लगा हुआ है। इस स्थान का चयन परिणाम को अधिक सार्थक और प्रासंगिक बनाता है।
Keywords
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (PACS), • सहकारी ऋण जागरूकता, कृषक ऋण अध्ययन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक (DCCB)
Full Text:
References
- Shetty andDsouza,(2022). Primary agriculture credit cooperative society a systematic review of literature.
- Chaudhary,A. (2020).Role of PACS in credit distributions in Chhattisgarh Rural Finance Quarterly,6(1), 33-40.
- सहकारिता विभागप्रशासकीय प्रतिवेदन – वर्ष 2025 -26