खिलाडियों पर योग के प्रभाव : एक गवेषणात्मक अध्ययन
Author
मीनाक्षी मेहर, डॉ. प्रवीण कुमार गुप्ता
Abstract
खेल में योग की आज अत्यधिक आवश्यकता है| योग एवं खेल मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है खेल में खिलाड़ियों के लिए शरीर एवं मस्तिष्क का संतुलन होना ही सफलता का कारक बनता है| खेल में योग खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता एकाग्रता एवं संतुलन एवं चारित्रिक, नैतिकता के विकास के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है| इस प्रकार निश्चित रूप से योग मानव के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है|यह सिद्ध है एवं प्राचीन काल से प्रमाणिक है| खेल के द्वारा हमारे युवाओं के सर्वांगीण विकास में योग की महती भूमिका होती है| विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आत्मिक साम्यावस्था की स्थिति ही उत्तम स्वास्थ्य कहलाता है| आजकल एक बेहतर भविष्य के निर्माण करने के लिए खेल एक बहुत ही प्रभावी तरीका है क्योंकि यह सभी के लिए समान और अच्छी रोजगार के अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करता है| खेल गतिविधियों का आयोजन करने वाले देश के अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है| अंतरराष्ट्रीय खेल गतिविधियों में जीतने पर यह विजेता देश के नागरिकों को गौरवान्वित भी करता है या हमें प्रोत्साहित करने की साथ ही साथ हम सब के अन्दर देशभक्ति की भावना को भी जागृत करता है खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत से देशों के बीच तनाव को कम करने का भी एक कारगर माध्यम है|
Keywords
शारीरिक विकास, अष्टांग योग, ध्यान, सूक्ष्म व्यायाम, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा
Full Text:
References