International Journal of Advance Research Publication and Reviews

International Journal of Advance Research Publication and Reviews
Peer-Reviewed | Multi-Disciplinary Journal

स्नातक स्तर पर पाठ्य सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग करने एवं न करने वाले विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का तुलनात्मक अध्ययन

Author

अनिल कुमार यादव , डा. राजेश कुमार सिंह

Abstract

 प्रस्तुत अध्ययन में स्नातक स्तर पर पाठ्य सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग करने एवं न करने वाले विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन की जनसंख्या में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय‌से सम्बद्ध जनपद जौनपुर में स्थित महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। न्यादर्श हेतु स्तरीकृत यादृच्छिक न्यादर्शज विधि का प्रयोग करते हुए 600 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जिसमें 300 पाठ्य सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग करने वाले एवं 300 पाठ्य सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग न करने वाले छात्र व छात्राएं है। आंकड़ों के संकलन के लिए डा. अरूण कुमार सिंह और अल्पना सेन गुप्ता द्वारा निर्मि मानसिक स्वास्थ्य बैटरी का प्रयोग किया गया है। प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के बाद पाया गया कि स्नातक स्तर पर पाठ्य सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग लेने वाले छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग न करने वाले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की अपेक्षा अधिक अच्छा होता है जबकि पाठ्य सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग करने व न करने वाली छात्राओं का मानसिक स्वास्थ्य समान होता है। स्नातक स्तर पर पाठ्य सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग लेने वाले विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं प्रतिभाग न लेने वाले विद्यार्थियों की अपेक्षा बेहतर पाया गया।


Keywords

स्नातक स्तर, पाठ्य सहगामी क्रिया, मानसिक स्वास्थ्य

Full Text:

Download Paper PDF

References

  1. भटनागर, सुरेश एवं सक्सेना, अनामिका (2008). एडवांस्ड एजुकेशनल साइकोलॉजी,  मेरठ : आर. लालबुक डिपो.
  2. मंगल, एस. के. (2009). शिक्षा मनोविज्ञान,  नई दिल्ली : प्रेंटिस हॉल ऑफ इंडिया.
  3. सिंह, अरुण कुमार (2021). शिक्षा मनोविज्ञान, पटना :  भारती भवन.
  4. तिवारी, लिया (2026). विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर स्मार्टफोन की लत के प्रभाव का अध्ययन. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ सोशल साइंस एंड एजुकेशन रिसर्च 8(6), 189-192.
  5. कुमार, वी एवं  सिंह, एच. (2020). उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का तुलनात्मक अध्ययन. इंटरनेशनल जनरल आफ अप्लाइड रिसर्च, 6(10), 679-682.
  6. सिंह, टी. एवं गौतम, डी. के. (2026). माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियो के मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ ट्रेंड्स इन इमर्जिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट, 4(1), 86-87.
  7. प्रकाश, ओम एवं‌ नायक, पी. के. (2018) उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर योग शिक्षा के प्रभाव का अध्ययन (झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के संदर्भ में). इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एडवांस एजुकेशन एंड रिसर्च, 3(3),55-58.
  8. गिरी, जी. एम., दाहाल, एन. एवं खडका, जे. (2023). एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज इन सेकेंडरी स्कूल्स ऑफ नेपाल: ए सर्वे स्टडी. जर्नल ऑफ मैथमेटिक्स एंड साइंस टीचर, 3(2), em044. https://doi.org/10.29333/mathsciteacher/13594
  9. (2022). Mental health: Strengthening our response. https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/mental-health-strengthening-our-response

 

Top