International Journal of Advance Research Publication and Reviews

International Journal of Advance Research Publication and Reviews
Peer-Reviewed | Multi-Disciplinary Journal

उपलब्धि के पूर्वानुमान में संवेगात्मक बुद्धि की भूमिका का अध्ययन

Author

सुरभि, प्रो.कृष्ण कुमार सिंह

Abstract

 संवेगात्मक बुद्धि व्यक्तिगत और अन्यों के संदर्भ में स्व जागरूकता, स्वयं नियमन ,व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारण,अनुकूलनशीलता और समस्या समाधान जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं को विकसित करने में सहायक होती है। यह क्षमताएं व्यक्तियों के समग्र विकास और शैक्षिक उपलब्धि को उन्नत बनाने में अत्यंत ही सहायक सिद्ध होती हैं। प्रस्तुत शोध अध्ययन में संवेगात्मक बुद्धि और शैक्षिक उपलब्धि के बीच सहसंबंध की जांच करना है जिसमें विद्यालय के प्रकार( उत्तर प्रदेश बोर्ड व सी.बी.एस.ई बोर्ड) और लिंग के प्रभाव पर प्रमुखता ध्यान दिया गया है। प्रदत्त संकलन हेतु डॉ. शुभ्रामंगल द्वारा निर्मित संवेगात्मक बुद्धि इन्वेंटरी का उपयोग किया गया है। प्रतिदर्श में हरदोई जनपद के सी.बी.एस.ई बोर्ड व उत्तर प्रदेश बोर्ड के उच्च माध्यमिक विद्यालयों से यादृच्छिक विधि द्वारा 80 छात्र एवं 80 छात्राओं को चयनित किया गया था। सांख्यिकी विश्लेषण के लिए कार्ल पियर्सन सहसंबंध गुणांक व बहु रैखिक प्रतिगमन विश्लेषण का उपयोग संवेगात्मक बुद्धि और शैक्षिक उपलब्धि के बीच सहसंबंध की सार्थकता सिद्ध करने के लिए किया गया था। परिणामस्वरूप संवेगात्मक बुद्धि और शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सकारात्मक सहसंबंध प्राप्त हुआ जिसमें सी.बी.एस.ई बोर्ड ने उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों की तुलना में अधिक सकारात्मक सहसंबंध प्रदर्शित किया। इसके अतिरिक्त छात्रों ने छात्राओं की तुलना में संवेगात्मक बुद्धि और उपलब्धि के बीच उच्च सहसंबंध प्रदर्शित किया। बहु प्रतिगमन विश्लेषण विधि से संवेगात्मक बुद्धि शैक्षिक उपलब्धि को महत्वपूर्ण ढंग से प्रभावित करती पाई गई। जिसमें विद्यालय के प्रकार सी.बी.एस.ई या उत्तर प्रदेश बोर्ड और लिंग दोनों संयुक्त रूप से योगदान प्रदान करते हैं। निष्कर्षो द्वारा यह ज्ञात होता है कि संवेगात्मक बुद्धि शैक्षणिक सफलता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जिसमें सी.बी.एस.ई बोर्ड के छात्र और छात्राओं ने इन चरों के बीच अपेक्षाकृत मजबूत  सहसंबंध प्रदर्शित किया । प्रस्तुत अध्ययन छात्रों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए सजग करने ,आत्म चिंतन करने और वातावरण अनुकूलित शिक्षण रणनीतियों को बढ़ावा देने में संवेगात्मक बुद्धि के महत्व को प्रदर्शित करता है। शोध अध्ययन संवेगात्मक विकास और उसके फलस्वरुप प्रदर्शित शैक्षिक उपलब्धि को बढ़ाने वाली नवीन शिक्षण रणनीतियों को एकीकृत करने की आवश्यकता पर भी केंद्रित है ।


Keywords

संवेगात्मक बुद्धि, शैक्षणिक उपलब्धि या उपलब्धि, पूर्वानुमान, भूमिका का अध्ययन, सफलता के निर्धारक

Full Text:

Download Paper PDF

References

  • अग्रवाल,जे. सी. (2002). एजुकेशनल रिसर्च इन इंट्रोडक्शन. नई दिल्ली: आर्य बुक डिपो ।
  • भटनागर,ए.बी. और भटनागर, मीनाक्षी.( 2003). एजुकेशनल साइकोलॉजी. मेरठ: आर. लाल. बुक डिपो ।
  • भटनागर,सुरेश.( 2005). शिक्षण अधिगम व विकास का मनोविज्ञान. मेरठ: इंटरनेशनल पब्लिकेशन ।
  • बुच,एम.बी.(1987).थर्ड सर्वे आफ रिसर्च इन एजुकेशन एन.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली ।
  • कवोजोवा,व्लादिमिरा. मिकूसकोवा, इवा. बलोवा (2015). डज इंटेलिजेंस प्रिडिक्ट एकेडमिक अचीवमेंट ? टू केस स्टडीज. प्रोसेडिया- सोशल एंड बिहेवियरल साइंस ,174, 3462-3469
  • चौहान,धीरेंद्र. सिंह.एवं द्विवेदी, संतोष कुमार. (2023). रीवा जिले के उच्चतर माध्यमिक स्तर पर अध्यनरत विद्यार्थियों के संवेगात्मक बुद्धि एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सहसंबंध का अध्ययन. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ लिटरेसी एंड एजुकेशन ,3(2), 94- 97
  • देव,के. और कुलदीप.( 2022). जेंडर डिफरेंस इन अकादमिक अचीवमेंट एंड इमोशनल इंटेलिजेंस ऑफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्टूडेंट्स. स्पेशल एजुकेशन, 2(43), 1921
  • शर्मा, आर. ए.(2008). शिक्षा अनुसंधान. मेरठ:आर लाल बुक डिपो
  • सिंह,नागेंद्र. प्रताप. एवं श्रीवास्तव, अखिलेश. कुमार. (2021). सतना जिले में उच्चतर माध्यमिक स्तर की किशोर बालिकाओं के संवेगात्मक बुद्धि का उनकी शैक्षिक उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन, इंटरनेशनल जर्नल आफ अप्लाइड रिसर्च, 7(6) ,175-178

 

 

Top