बिरहोर जनजाति की जीवन प्रत्याशा, वयस्क साक्षरता दर, कुल नामांकन अनुपात, शिशु मृत्यु दर एवं पोषण-स्तर में सार्थक सुधार: एक अध्ययन
Author
विजय कुमार जगत, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता
Abstract
बिरहोर जनजाति छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) है, जो परंपरागत रूप से वनोपज संग्रह, शिकार, रस्सी निर्माण और बांस शिल्प पर निर्भर रही है। ऐतिहासिक अवसंरचनात्मक कमी, भौगोलिक दूरी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुँच तथा आर्थिक असुरक्षा ने इस समुदाय के मानव विकास सूचकांकों को कमजोर बनाए रखा है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य यह ज्ञात करना है कि बिरहोर जनजाति की जीवन प्रत्याशा, वयस्क साक्षरता दर, कुल नामांकन अनुपात (GER), शिशु मृत्यु दर (IMR) एवं पोषण-स्तर में क्या स्तर का सुधार हुआ है। अध्ययन में सर्वेक्षण विधि तथा पांच-स्तरीय लाइकर्ट पैमाने का प्रयोग किया गया है। प्राथमिक आंकड़े बिरहोर परिवारों से संरचित प्रश्नावली एवं साक्षात्कार के माध्यम से एकत्र किए गए हैं, जबकि द्वितीयक आंकड़े जनगणना, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, शोध पत्रों एवं सरकारी रिपोर्टों से लिए गए हैं। अध्ययन के परिणाम दर्शाते हैं कि सरकारी योजनाओं—जैसे आयुष्मान कार्ड, पोषण वाटिका, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री जनजातीय उत्कर्ष मिशन (PM-JANMAN) तथा स्वास्थ्य कैंप—ने बिरहोर समुदाय के स्वास्थ्य एवं शिक्षा सूचकांकों में सुधार की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाई है। तथापि, जीवन प्रत्याशा अभी भी राज्य औसत से काफी कम है, शिशु मृत्यु दर अधिक है और पोषण संबंधी समस्याएं गंभीर बनी हुई हैं। अध्ययन निष्कर्ष निकालता है कि बिरहोर जनजाति के मानव विकास सूचकांकों में सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई है, परंतु यह सुधार अपर्याप्त और असमान है। सतत एवं समावेशी विकास हेतु स्थानीय भाषा में शिक्षा, पोषण हस्तक्षेप, स्वास्थ्य अवसंरचना और सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है।
Keywords
बिरहोर जनजाति, जीवन प्रत्याशा, वयस्क साक्षरता दर, कुल नामांकन अनुपात (GER), शिशु मृत्यु दर (IMR), पोषण-स्तर और मानव विकास सूचकांक।
Full Text:
References
- स्वास्थ्य अवसंरचना:बिरहोर बस्तियों के निकट स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए जाएं, ताकि दूरी की बाधा कम हो।
- मातृ-शिशु स्वास्थ्य:प्रसव पूर्व एवं पश्चात देखभाल, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि शिशु मृत्यु दर कम हो।
- पोषण हस्तक्षेप:पोषण वाटिका, पूरक आहार, विटामिन एवं खनिज की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कुपोषण कम हो।
- मातृभाषा शिक्षा:बिरहोर भाषा में प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाए, ताकि बच्चों का स्कूल में रुकना आसान हो।
- वयस्क शिक्षा:वयस्क साक्षरता कार्यक्रम को मजबूत किया जाए, विशेषतः महिलाओं के लिए।
- छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन:बच्चों को छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन और विद्यालय परिवहन की सुविधा दी जाए, ताकि नामांकन और उपस्थिति बढ़े।
- सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता:बिरहोर समुदाय से स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैयार किए जाएं, ताकि स्थानीय भाषा में स्वास्थ्य शिक्षा दी जा सके।
- प्रभावी अनुश्रवण:योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए और लाभार्थियों की शिकायतों के निवारण हेतु जनजातीय सहायता केंद्र स्थापित किए जाएं।
- सामुदायिक भागीदारी:योजनाओं की योजना बनाते समय बिरहोर समुदाय, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
- आंकड़ा आधारित नीति:बिरहोर समुदाय के लिए अलग से जीवन प्रत्याशा, IMR, साक्षरता और पोषण के आंकड़े एकत्र किए जाएं, ताकि लक्षित नीति बनाई जा सके।