डिजिटल भारत के विशेष संदर्भ में वरिष्ठ नागरिकों में तकनीकी साक्षरता एवं ऑनलाइन सुरक्षा का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन
Author
रमा निगम, डॉ. मनीष मिश्रा
Abstract
समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम तकनीक है, किंतु यदि समाज का एक बड़ा एवं महत्वपूर्ण हिस्सा उसे अपनाने में पीछे छूट जाए, तो प्रगति समावेशी नहीं रह जाती। वर्ष 2015 में प्रारंभ हुए डिजिटल इंडिया अभियान ने बैंकिंग, पेंशन, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक संवाद के पारंपरिक तरीकों को बदल दिया है। यह परिवर्तन युवा पीढ़ी के लिए सहज रहा है, परंतु वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधा के साथ-साथ विवशता भी बन गया है। प्रस्तुत शोधपत्र डिजिटल भारत के विशेष संदर्भ में वरिष्ठ नागरिकों की तकनीकी साक्षरता और ऑनलाइन सुरक्षा की स्थिति का विश्लेषणात्मक मूल्यांकन करता है। अध्ययन द्वितीयक आँकड़ों पर आधारित है, जिसमें यूएनएफपीए एवं आईआईपीएस की इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की क्राइम इन इंडिया 2022, गृह मंत्रालय द्वारा संसद में प्रस्तुत साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के आँकड़े, हेल्पएज इंडिया (2024) के सर्वेक्षण निष्कर्ष तथा संबंधित शोध साहित्य का विषयगत विश्लेषण किया गया है। परिणाम दर्शाते हैं कि भारत में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की आबादी का अनुपात 2022 के 10.5 प्रतिशत से बढ़कर 2050 तक 20.8 प्रतिशत होने का अनुमान है; सर्वेक्षित बुज़ुर्गों में से 59 प्रतिशत के पास डिजिटल उपकरणों तक पहुँच ही नहीं थी; पंजीकृत साइबर अपराध 2021 के 52,974 मामलों से बढ़कर 2022 में 65,893 हो गए; तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाएँ 2023 के 24.43 लाख से बढ़कर 2024 में 36.37 लाख हो गईं। विश्लेषण से तीन प्रकार की बाधाएँ उभरती हैं — जैविक एवं शारीरिक, मनोवैज्ञानिक तथा संरचनात्मक — जो ऑनलाइन ठगी के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाती हैं। निष्कर्षतः डिजिटल साक्षरता और ऑनलाइन सुरक्षा वरिष्ठ नागरिकों के आत्मसम्मान तथा गरिमापूर्ण जीवन से जुड़ा अधिकार है; इसके लिए बुज़ुर्ग-अनुकूल डिज़ाइन, सहायता-आधारित सेवा विकल्प और सतत डिजिटल प्रशिक्षण आवश्यक हैं।
Keywords
डिजिटल भारत, वरिष्ठ नागरिक, तकनीकी साक्षरता, ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल विभाजन
Full Text:
References
- इलेक्ट्रॉनिक्सएवंसूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम। नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय; 2015।
- संयुक्तराष्ट्रजनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) भारत, अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान। इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023। नई दिल्ली: यूएनएफपीए इंडिया; 2023।
- फ्रीमेलटीएन।द डिजिटल डिवाइड हैज़ ग्रोन ओल्ड: डिटरमिनेंट्स ऑफ ए डिजिटल डिवाइड अमंग सीनियर्स। न्यू मीडिया एंड सोसाइटी। 2016;18(2):313-31। doi:10.1177/1461444814538648
- हार्गिटाईई।सेकंड-लेवल डिजिटल डिवाइड: डिफ़रेंसेस इन पीपल्स ऑनलाइन स्किल्स। फ़र्स्ट मंडे। 2002;7(4)। doi:10.5210/fm.v7i4.942
- नीतिआयोग।सीनियर केयर रिफॉर्म्स इन इंडिया: रीइमैजिनिंग द सीनियर केयर पैराडाइम – ए पोज़िशन पेपर। नई दिल्ली: भारत सरकार; 2024।
- हेल्पएजइंडिया।एजिंग इन इंडिया: एक्सप्लोरिंग प्रिपेयर्डनेस एंड रिस्पॉन्स टू केयर चैलेंजेज़ (राष्ट्रीय प्रमुख निष्कर्ष)। नई दिल्ली: हेल्पएज इंडिया; 2024। उपलब्ध: https://helpageindia.org/wp-content/uploads/2024/06/NATIONAL-SALIENT-FINDINGS-HelpAge-India-Report-2024.pdf
- राष्ट्रीयअपराधरिकॉर्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार। क्राइम इन इंडिया 2022। नई दिल्ली: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो; 2023।
- गृहमंत्रालय, भारतसरकार। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाओं पर लिखित उत्तर। लोकसभा; 22 जुलाई 2025। उपलब्ध: https://www.theweek.in/wire-updates/business/2025/07/22/del23-lsq-cyber-fraud.html
- जीकनेक्ट।चेहराप्रमाणीकरण के माध्यम से जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की मानक संचालन प्रक्रिया (पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग)। 21 नवंबर 2023। उपलब्ध: https://www.gconnect.in/orders-in-brief/pension/sop-submission-life-certificate-face-authentication.html
- डेविसएफडी।परसीव्ड यूज़फुलनेस, परसीव्ड ईज़ ऑफ यूज़, एंड यूज़र एक्सेप्टेंस ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी। एमआईएस क्वार्टरली। 1989;13(3):319-40। doi:10.2307/249008
- कॉटनएसआरएवं अन्य। इंटरनेट यूज़ एंड डिप्रेशन अमंग रिटायर्ड ओल्डर एडल्ट्स इन द यूनाइटेड स्टेट्स: ए लॉन्गिट्यूडिनल एनालिसिस। द जर्नल्स ऑफ जेरोन्टोलॉजी सीरीज़ बी: साइकोलॉजिकल साइंसेज़ एंड सोशल साइंसेज़। 2014;69(5):763-71। doi:10.1093/geronb/gbu018
- बर्न्सडीएवं अन्य। प्रिवैलेंस ऑफ फाइनेंशियल फ्रॉड एंड स्कैम्स अमंग ओल्डर एडल्ट्स इन द यूनाइटेड स्टेट्स: ए सिस्टमैटिक रिव्यू एंड मेटा-एनालिसिस। अमेरिकन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ। 2017;107(8):e13-21। doi:10.2105/AJPH.2017.303821